Saturday, 2 July 2016

AURNACHALPREDESH में भूस्खलन, 10 की मौत

AURNACHALPREDESH में भूस्खलन, 10 की मौत

अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पांच शव निकाले जा चुके हैं और अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि इसमें मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभी मलबे के नीचे दबी लाशों को निकाला जा रहा है।जिले के एक अधिकारी ने कहा कि दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लगता है यह भूस्खल हुआ है। भूस्खलन में मारे गए लोग एक छोटी पहाड़ी के नीचे निवास करते थे, जो ढह गई और उसमें 10 लोग दफन हो गए।" अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे.पी. राजखोवा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इससे पहले भी अरूणाचल में कई बार भूस्खलन आ चुके हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +