Wednesday, 6 July 2016

AUGUST में MARRIAGE ,SEPTEMBER में अध्यक्ष होंगे RAHUL GANDHI!

AUGUST में  MARRIAGE  ,SEPTEMBER  में अध्यक्ष होंगे RAHUL GANDHI!
 
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शादी तय हो गई है और वे अगस्त में दूल्हा बनेंगे? हालांकि गांधी परिवार ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन परिवार के बेहद नजदीकी सूत्रों की मानें तो राहुल की शादी तय हो गई है और जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। यूपी के एक ब्राह्मण परिवार की युवती 46 वर्षीय राहुल गांधी के गले में वरमाला डालेगी। यह परिवार राजीव गांधी के करीबी रहे एक अधिकारी से सीधे संबंध में आता है, जिसके अब भी गांधी परिवार से करीबी संबंध हैं। सोनिया और राहुल की ख्वाहिश के कारण शादी का वेन्यू इलाहाबाद के आनंद भवन में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले सोनिया गांधी ने भी आनंद भवन का दौरा किया था। वहीं दूसरी ओर राहुल की बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सितंबर में ताजपोशी तय हो गई है।महासचिव बनेंगी प्रियंका: प्रियंका वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने की खबरों के बीच सूत्रों ने कहा कि उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। यूपी चुनाव में उनकी भूमिका की घोषणा के बाद ही राहुल को पार्टी की कमान भी सौंप दी जाएगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +