WORLD ENVIRONMENT DAY HELD ON 5TH JUNE CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN GIVE MESSAGE FOR PUBLIC
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों
से पर्यावरण बचाने, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं उनकी रक्षा करने का
संकल्प लेने का आव्हान किया है। श्री चौहान ने नागरिकों के नाम संदेश में
कहा है कि मध्यप्रदेश का पर्यावरण समृद्ध अवस्था में है। यहाँ की
जैव-विविधता समृद्धशाली है। यही जैव संपदा जनजातीय समुदायों के लिये भोजन
और आजीविका का मुख्य स्त्रोत है। इसे बचाना हर नागरिक का कर्त्तव्य है।मुख्यमंत्री
ने पर्यावरण दिवस पर वैश्विक तपन और जलवायु परिवर्तन जैसी विकराल होती
समस्या की ओर नागरिकों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पर्यावरण में
असंतुलन का सीधा संबंध प्रकृति के प्रति मानव व्यवहार में आ रहे बदलाव से
है। प्रकृति का आदर-सत्कार करने की परंपरा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग
है। प्रकृति का आदर करने से पर्यावरण की कई समस्याएँ अपने आप सुलझ जायेंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नदियों और तालाबों को नया जीवन देने का
अभियान चलाने की कार्य-योजना बना रही है। इसे लोगों के सहयोग से चलाया
जायेगा।

No comments:
Write comments