Thursday, 16 June 2016

सांसद VIVEK THANKHA का CONGRESS ने जोरदार स्वागत किया

सांसद  VIVEK THANKHA का  CONGRESS ने जोरदार स्वागत किया

नवनिर्वाचित राज्यसभासदस्य विवेक तन्खा के स्वागत में कांग्रेसियों ने गर्मजोशी के साथ एकजुटतादिखाई। उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों ने डुमना एयरपोर्ट से लेकर रैलीमार्ग पर जगह-जगह पोस्टर बैनर लगा अगवानी की वहींआतिशबाजी,ढोलढमाके,मिष्ठान्न वितरण में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी श्रंखला मेंकांग्रेस पार्षद दल की ओर से नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, विनय सक्सेना, धर्मेन्द्र सोनकर, नीतू तेजकुमार भगत, शुगुफ्ता उस्मानी, गुड्डू नबी एवंवरिष्ठ नेता रमेश चौधरी ने तैय्यब अली चौक पर मंच सजाकर विवेक तन्खा को एकसौ एक किलो मोतीचूर के लड्डुओं से तौला।रसल चौक पर पीसीसी सचिव सौरभ नाटीशर्मा, संजय यादव, प्रेम दुबे, बाबू सोबरनसिंह, राजेश तिवारी, मदन लारियाआदि ने जोरदार स्वागत किया। बड़े फुहारे पर हर्षित सिंघई, सिद्धांत जैन, मनोज नामदेव आदि ने जोरदार स्वागत किया। मदन तिवारी, सचिन यादव, पिंकीमुद्गल, रेखा विनोद जैन, इंदिरा पाठक तिवारी ने रामपुर चौक पर स्वागत किया।खजांची चौक पर संजय यादव, सौरभनाटी शर्मा, मनोज सेठ की मौजूदगी परदिव्यांगों को ट्रायसायकिल बांटी गई। दद्दा परिसर मदनमहल से विधायक नीलेशअवस्थी, रत्नेश अवस्थी ने शानदार काफिला निकाल तन्खा का स्वागत किया।लार्डगंज चौक आर्शीवाद मार्केट के पास पंकज पांडे, अरुणसिंह पवार, विनोदतिवारी, टीकाराम कोष्टा आदि डुमना एयरपोर्ट में सुरेंद्र शर्मा, महेश कोरी, चंदू पंडित, कस्तूरबा गांधी ब्लॉक अध्यक्ष राजू मिश्रा प्रह्लाद पटेल, मोहित शर्मा, सुजीत अवस्थी, मुन्ना सेन, विजय नामदेव आदि इनकम टैक्स चौकमें अरविंद पाठक, अयोध्या तिवारी आदि ने स्वागत किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +