Thursday, 9 June 2016

SATYADEV KATARE को POSTAL BELAT की अनुमति,EARLY RELEASE TO PATEL,RELIEF OF CONGRESS

SATYADEV KATARE  को POSTAL BELAT की अनुमति,EARLY RELEASE TO PATEL,RELIEF OF CONGRESS



नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे को हाईकोर्ट ने पोस्टल बेलैट की अनुमति दे दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले को कांग्रेस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। गुरुवार को हाईकोर्ट जस्टिस एसके गंगेले की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। दूसरी ओर जेल में बंद बड़वानी विधायक रमेश पटेल को भी वोटिंग के लिए जमानत मिल गई है। इससे बीजेपी की उम्मीदें और कमजोर हुई हैं, जबकि कांग्रेस की स्थिति मजबूत हुई है। इस बीच विधायक गोर्वधन उपाध्याय आज शाम भोपाल पहुंच सकते हैं।प्रदेश में 11 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार का दिन खासा सियासी हलचल वाला रहा। संख्या बल कम होने के बावजूद प्रदेश सरकर के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी दिनभर कांगे्रस और अन्य दलों के विधायकों से गुपचुप सम्पर्क कर अपने प्रत्याशी विनोद गोटिया के लिए जरूरी मत जुगाड़ने में लगे रहे तो कांग्रेस अपने विधायकों को सहेजने के लिए हर जतन करती रही। मुख्यमंत्री निवास में आज शाम विधायक दल की बैठक होने वाली है। दूसरी ओर एमपी हाईकोर्ट में दायर तीन भिन्न-भिन्न याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। मुंबई में इलाज करा रहे कांग्रेस विधायक सत्यदेव कटारे तथा जेल में बंद बड़वानी विधायक को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की पात्रता देने संबंधी कांग्रेस की याचिका पर कार्यकारी चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की कोर्ट में सुनवाई हो रही है। जबकि विधायकों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने तथा राज्यसभा चुनाव के लिए 10 विधायकों के प्रस्तावक बनने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही हैएक-एक वोट की मशक्कत के चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तनखा 74 बंगले स्थित बसपा कार्यालय पहुंचे और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राजाराम से भेंट की। बसपा पहले ही कांग्रेस के समर्थन का ऐलान कर चुकी है। इसके पहले राजाराम ने बसपा विधायकों की बैठक ली। ।सालों बाद श्यामला हिल्स की पहाड़ी एक बार फिर सियासी दांव-पेंच का अखाड़ा बनने जा रही है। एक ओर भारत भवन के पास अपने बंगले पर कमलनाथ आज से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा की जीत के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं वहीं सीएम हाऊस में आज और कल भाजपा विधायकों का जमावड़ा रहेगा। राज्यसभ की तीसरी सीट पर भाजपा द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को मैदान में उतार कर खेले गए सियासी गेम की धार को बोथरा करने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ लाइव संपर्क में आ गए हैं। तन्खा की जीत को उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कमलनाथ लगातार तीन दिनों तक भोपाल में रहकर कांग्रेसियों के साथ वक्त गुजार रहे हैं।आज 9 जून 16, को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आगामी राज्यसभा चुनाव सम्बंधित कांग्रेस विधायक दल की बैठक संम्पन्न हुई | बैठक में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं म.प्र. के प्रभारी मान. मोहन प्रकाश, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मान. कमलनाथ, पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मान. सुरेश पचौरी, म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान. अरुण यादव, पूर्व सांसद श्री सज्जन सिंह वर्मा एवं कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री विवेक तन्खा सहित विधायकगण उपस्थिस्त रहे।
बैठक के उपरान्त श्री नाथ ने पत्रकार बन्धुओं को भी संबोधित किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +