SANKARACHARAYA SWAMI SWAROOPANAND चलेंगे डेढ़ करोड़ की बस में
कभी अपने बयानों से नाता रखने वाले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती एक बार फिर सुर्खियों में हैं, किन्तु इस बार बयानों से नहीं बल्कि उनके निजी उपयोग में लाने के लिए उन्होंने डेढ़ करोड़ की बस खरीदी है।जानकारी के अनुसार शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने 15 लाख रुपए की बस खरीदी थी और उसमें काम कराने के बाद इस बस की कीमत डेढ़ करोड़ पर पहुंच गई है। ऐसी तीन बसें कराई है असेंबल, लग्जरी सुविधाओं से लैस, शंकराचार्य के मठ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डीसी कंपनी से तीन बसें असेंबल करवाई गई है। एक बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। एक बस शंकराचार्य के गोटेगांव स्थित आश्रम में रहेगी। वहीं एक बस दिल्ली और एक उत्तराखंड में रहेगी। बस को बनाने वाली कंपनी ने शंकराचार्य की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा है। बस के पिछले हिस्से में एक ऑटोमेटिक लिफ्ट लगाई गई है। शंकराचार्य चल नहीं सकते, इसलिए यह सुविधा दी गई है। यह लिफ्ट जमीन से टिकी रहेगी और शंकराचार्य की व्हीलचेयर यहां आकर लग जाएगी। लिफ्ट अपने आप उन्हें बस में ले जाएगी। इसके अलावा बस में शंकराचार्य के लिए बिस्तर, टीवी और वॉश रूम की भी व्यवस्था की गई है। बस के आगे और पीछे की तरफ हाई क्वालिटी कैमरे लगाए गए हैं। बताया गया है कि इस कैमरे की मदद से शंकराचार्य 500 मीटर आगे और पीछे क्या चल रहा है, यह देख सकते हैं। इसके लिए एलईडी स्क्रीन बस में लगाया गया है।

No comments:
Write comments