RBI GOVERNOR RAGHU RAM RAJAN का दोबारा कार्यकाल नहीं लेने का इरादा, GOVERNOR का जाना देश के लिए नुकसानदायक : P.CHIDAMBAR
भारतीय रिज़र्व बैंक ( आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने दोबारा कार्यकाल
नहीं लेने का इरादा जताया है। उन्होंने साथ ही आरबीआई के स्टाफ को लिखी
चिट्ठी में अपने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। भारतीय
रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर रघुराम राजन द्वारा अगला कार्य़काल न
संभालने का ऐलान किए जाने के बाद कॉंग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त
मंत्री पी चिदम्बरम की पहली प्रतिक्रिया
आई है जिसमें उन्होंने रघुराम राजन के इस फैसले को देश के लिए नुकसानदायक
करार दिया है। चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि ऐसे में जबकि रिजर्व बैंक के
गर्वनर रघुराम राजन का वर्तमान कार्यकाल आगामी चार सितम्बर को पूरा हो
जाएगा। यह बेहद दुख और निराशा की बात है कि देश उनकी सेवाओं से वंचित हो
जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार में
यह कोई आश्चर्य़ की बात नहीं है क्योंकि ये सरकार रघुराम राजन जैसे
अर्थशास्त्री के योग्य नहीं है।वहीं भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने
राजन के खुलासे के बाद कहा कि अगर वह जा रहे हैं तो उन्हें चले जाना चाहिए।
इसमें कोई बुराई नहीं है कि वह दूसरा कार्य़काल नहीं संभालना चाहते। इतना
ही नहीं उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का चयन उनकी लोकप्रियता के
आधार पर नहीं किया जा सकता।दरअसल सुब्रह्मण्यम स्वामी पिछले काफी समय
से राजन के खिलाफ बयान देते रहे हैं। यहां तक कि स्वामी प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरबीआई गवर्नर के खिलाफ सीबीआई के अंतर्गत बनाई
गई एसआईटी से जांच की मांग भी कर चुके हैं। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा
कि सरकार उनके अच्छे कार्यों और फैसले का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि
सरकार जल्द ही उनके उत्तराधिकारी की घोषणा कर देगी।उन्होंने फेसबुक पोस्ट
में कहा, ‘डॉक्टर रघुराम राजन ने अपना मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद
पठन-पाठन के क्षेत्र में वापस लौटने की मंशा की घोषणा की है। सरकार उनके
द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की प्रशंसा करती है और उनके फैसले का सम्मान
करती है।’

No comments:
Write comments