Tuesday, 28 June 2016

एन एस विश्वनाथन आर बी आई (RBI) के DUPTY GOVERNOR होंगे

एन एस विश्वनाथन आर बी आई (RBI) के  DUPTY GOVERNOR  होंगे 


मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एन एस विश्वनाथन के नाम को भारतीय रिज़र्व बैंक (आर बी आई) के डिप्टी गवर्नर के पद के लिए हरी झंडी दे दी है I श्री विश्वनाथन श्री एच आर खान के स्थान पर नियुक्त होंगे I श्री खान की अवधि ३ जुलाई को समाप्त हो रही है Iसूत्रों ने कहा कि अभी तक आर बी आई के गवर्नर रघुराम राजन का स्थान लेने के लिए किसी के नाम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है I रघुराम राजन ने सितम्बर में अपना कार्यकाल समाप्त होने के पश्च्यात वापस शिक्षा के क्षेत्र में जानने की इच्छा जताई है Iप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक टेलीविज़न चैनल इंटरव्यू में रघुराम राजन के कामकाज की प्रशंसा की थी और कहा था कि श्री राजन की देशभक्ति किसीसे भी कम नहीं है I प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि रघुराम राजन ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी पद पर और किसी भी स्थान में रहकर भारत
की सेवा कर सकते हैं I

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +