Tuesday, 21 June 2016

देश का पहला योग OUT PATIENT DEPARTMENT (OPD) START

देश का पहला योग OUT PATIENT DEPARTMENT (OPD) START


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के एसएमएस अस्पताल के पहले योग ओपीडी सुविधा का उद्घाटन किया। यह अपने तरह का देश का पहला योग ओपीडी होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज योग को पूरी दुनिया में नई पहचान दी है। अब विदेशों में योग के प्रति लोगों का क्रेज लगातार बढ़ा है। अब प्रदेश में हर व्यक्ति इससे जुड़े इसके प्रति सरकार संकल्पबद्ध है । प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में अलग से योग ओपीडी की शुरूआत होंगी। इस अवसर पर केन्द्रीय जलसंसाधन नदी विकास व गंगा सफाई मंत्री उमा भारती और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ भी मौजूद थे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएस अग्रवाल ने बताया कि एलोपैथिक चिकित्सकों द्वारा पहली बार विभिन्न रोगों के उपचार में योग का उपयोग करने के साथ ही योग, प्राणायाम एवं ध्यान में मानव शरीर के विभिन्न अंगों पर पडऩे वाले प्रभावों का भी अनुसंधान किया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +