Tuesday, 7 June 2016

MANGAL SINGH DHURVE ने ली VIDHANSABHA सदस्यता की शपथ

MANGAL SINGH DHURVE  ने ली VIDHANSABHA सदस्यता की शपथ

चौदहवीं विधान सभा के उप चुनाव में GODHA DONGRI VIDHANSABHA REGION से निर्वाचित सदस्यी मंगल सिंह धुर्वे ने आज विधान सभा सदस्यता की शपथ ग्रहण की।विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने घोड़ाडोंगरी विधान सभा के उप चुनाव में 2 जून, 2016 को निर्वाचित सदस्य मंगल सिंह धुर्वे को अपने कक्ष में विधान सभा सदस्य ता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के पश्चात श्री सिंह ने विधान सभा सदस्य नामावली में हस्ताक्षर किए।उल्लेलखनीय है कि सज्जन सिंह उईके, सदस्या के निधन हो जाने के कारण घोड़ाड़ोंगरी विधान सभा क्षेत्र रिक्त हुआ था जिस पर संपन्न उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मंगल सिंह धुर्वे निर्वाचित हुए हैं।शपथ समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्रन कुमार सिंह, संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री रामपाल सिंह, विधायकगण श्रीमती अर्चना चिटनीस, शंकरलाल तिवारी, पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, चंद्रशेखर देशमुख, चेतराम मानेकर, हेमंत खण्डेसलवाल, महेन्द्र केशर सिंह चौहान सहित आदि मौजूद थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +