Wednesday, 15 June 2016

CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN VISIT TO SCHOOL , THEY ASKED SOME QUESTIONS IN STUDENTS

CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN VISIT TO SCHOOL , THEY ASKED SOME QUESTIONS IN STUDENTS

  "SCHOOL CHALE HAM CAMPAIGN"  की शुरुआत करने रायसेन जिले के सिलवानी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर वहां बैठी छात्राओं की क्लास ली। इस दौरान सीएम टीचर के रोल में नजर आए। छात्राओं ने टीचर बने सीएम शिवराज से सवाल भी पूछे जिसके जवाब उन्होंने दिए। मुख्यमंत्री चौहान आज राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत के लिए सिलवानी पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के बगल में स्थित स्कूल में जाकर क्लास ली। इसके पहले स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन, राज्य मंत्री दीपक जोशी, राजस्व मंत्री रामपाल सिंह, पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीएम ने पहले कार्यक्रम में मौजूद बच्चों का अभिवादन किया। सीएम ने घंटी बजा कर अभियान की शुरुआत की।राज्यस्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान यहां पहुंचे बच्चों को क्लास का माहौल देने की कोशिश की गई है। इसके लिए कक्षा में रखे जाने वाले डेस्क व कुर्सी सभा स्थल पर रखे गए। उन्हीं पर बच्चों को बैठाया गया। इतना ही नहीं पूरे स्टेज को स्कूल जैसा बनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान बाल कैबिनेट हुई। सीएम ने 130 बच्चों को गणवेश और किताबों का वितरण किया।सीएम चौहान ने आज बाल विवाह करने से मना करने वाली बालिका नेहा का सम्मान किया। इसके अलावा 10वीं व 12वीं कक्षा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +