CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN की चीन के औद्योगिक शहर शेनझेन में 15 प्रमुख कंपनियों से चर्चा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश अक्षय ऊर्जा
उत्पादन क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले तीन साल में इस क्षेत्र
की स्थापित क्षमता पाँच गुना तक बढ़ जायेगी। अभी उत्पादन क्षमता 2567
मेगावाट है।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चीन के औद्योगिक शहर शेनझेन में आज
विशेष रूप से आयोजित बिजनेस सेमीनार में प्रमुख कंपनियों और औद्योगिक
निर्माण समूहों को संबोधित करते हुए बताया कि एशिया
का सबसे बड़ा 135 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट नीमच में संचालित है।
विश्व का सबसे बड़ा 750 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट भी प्रदेश के रीवा
में लग रहा है।श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कृषि व्यवसाय, खाद्य
प्र-संस्करण, फार्मास्युटिकल्स, आटोमोबाइल और टेक्सटाईल हेंडलूम क्षेत्र
में निवेश की बहुत ज्यादा संभावनाएँ हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक निर्माण,
टेलीकम्युनिकेशन, सूचना-प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएँ और समाधान का क्षेत्र
भी तेजी से उभर रहा है।शेनझेन में स्थापित कंपनियों ने मध्यप्रदेश में
निवेश को लेकर उत्साहजनक रुचि दिखाई। मध्यप्रदेश और शेनझेन प्रांत सरकार के
प्रतिनिधियों ने व्यापार और व्यवसाय संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
शेनझेन प्रांत की ओर से संचालक एशियाई मामले, श्री यांग-गुईकेन, संचालक
वैश्विक समन्वय विभाग श्री लीन झिउहांग और निवेश प्रोत्साहन विभाग के उप
संचालक और मध्यप्रदेश की ओर से उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया
भी उपस्थित थीं।मुख्यमंत्री ने शेनझेन में लगभग 15 कंपनियों से मुलाकात की।
उन्होंने बताया कि कैसे मध्यप्रदेश उनके लिये एक आदर्श निवेश स्थल हो सकता
है। इन कंपनियों ने किंग सिग्नल, वेनफुदा, ग्रेनटेक, रेनक्वींग, पर्यावरण
संरक्षण उपकरण बनाने वाली मेटेक, संचार उपकरण बनाने वाली ल्यानझाउ,
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी कोनका, इंटेलेकच्युअल कंट्रोल सॉल्युशन कंपनी टॉपवेन,
निवेश कंपनी झुआनुइंग, सप्लाई चेन कंपनी एवररिच, डिजिटल टेली मीडिया कंपनी
ज्युझाउ, ई-कॉमर्स कंपनी होफॉन, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, जिंगकुऑनहुआ, रियल
स्टेट कंपनी होंगपा और संचार उपकरण निर्माता झेनउआ शामिल हैं। इन कंपनियों
ने मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर उत्साहजनक रुख दिखाया।मुख्यमंत्री ने
शेनझेन स्थित विश्वविख्यात कंपनी होवाई टेक्नालॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों से
मुलाकात की। यह चीन की बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो टेलीकम्युनिकेशन उपकरण
बनाने और सेवा के क्षेत्र में काम करती है। विश्व की प्रसिद्ध कंपनी
एरिक्शन इसी कंपनी में समाहित हो गई है।श्री चौहान चीन से 25 जून की देर
रात्रि नई दिल्ली लौटेंगे और 26 जून की सुबह भोपाल आयेंगे।

No comments:
Write comments