Tuesday, 14 June 2016

BOYFRIEND के KISS करते ही हुई इस लड़की की DEATH

BOYFRIEND के KISS करते ही हुई इस लड़की की DEATH


कभी आपने नहीं सुना होगा कि किसी के किस करने से किसी की मौत हो गई हो, लेकिन ऐसी एक घटना कनाडा के मॉन्ट्रियाल में सामने आई है। वहां की एक लड़की को जब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने किसी किया, उसके तुरंत बाद ही लड़की की मौत हो गई।20 साल की मिरियम को पीनट्स (मूंगफली) से एलर्जी थी। किस करने से पहले मिरियम के बॉयफ्रेंड ने पीनट बटर वाला सैंडविच खाया हुआ था। इससे मिरियम की मृत्यु हो गई। दरअसल मिरियम डुक्रे एक पार्टी में गई थी और उस पार्टी के बाद उसके बॉयफ्रेंड ने मिरियम को किस किया तो उसके कुछ ही मिनट में उसकी हालत खराब होने लगी। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।इस पर मिरियम ने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा कि क्या उसने पीनट्स खाई है। उस वक्त मिरियम के पास ईपिपेन भी नहीं थी, जो एनेफाईलेक्सिस के इमरजेंसी ट्रीटमेंट के काम आती है। ब्वॉयफ्रेंड उसे लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंचा। डॉक्टर्स ने मिरियम को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने सेरेब्रल एनोक्सिया की वजह से दम तोड़ दिया। मिरियम के मस्तिष्क को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो चुकी थी। ब्वॉयफ्रेंड को इस बात का बहुत अफसोस हुआ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +