Tuesday, 28 June 2016

मेसी ने की अंतर्राष्ट्रीय खेल से संन्यास की घोषणा ,राष्ट्रपति ने की वापस लेने की अपील

मेसी ने की अंतर्राष्ट्रीय खेल से संन्यास की घोषणा ,राष्ट्रपति ने की वापस लेने की अपील 

चार बार बालोन डी ओर पुरस्कार अपने नाम कर चुके अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने चिली के हाथों कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण का खिताबी मुकाबला हारने के बाद हताश होकर अंतर्राष्ट्रीय खेल से संन्यास की घोषणा कर दी है. मेसी के इस य़फैसले से दुनियाभर में उनके फैंस निराश हैं. इस बीच अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री ने लियोनल मेसी से संन्यास का फैसला वापस लेने की अपील की है.हालांकि मेसी की ओर से अब तक राष्ट्रपति के इस गुहार पर कोई जवाब नहीं आया है.आपको बता दें 29 साल के स्टार फुटबॉलर मेसी ने रविवार रात कहा, “मेरे लिए राष्ट्रीय टीम का साथ यहीं खत्म होता है. मैं जो कर सकता था, मैंने किया. चैंपियन न बन पाने का ख्याल तकलीफ देता है.”टूर्नामेंट में रविवार रात को हुए खिताबी मुकाबले में अर्जेटीना को चिली के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था.मेसी ने कहा, “मेरे और टीम के लिए यह काफी मुश्किल पल है और यह कहना कठिन है लेकिन अर्जेंटीना टीम के साथ सफर यहीं समाप्त होता है.”जीत का लक्ष्य रखने वाले मेसी जैसे खिलाड़ी का संन्यास की घोषणा करना एक निराशाजनक सूचना है.बार्सिलोना के साथ मेसी आठ ला लीगा खिताब और चार चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके हैं. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा सम्मान उन्हें 2008 ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मिला था.दो बार कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में चिली के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हार झेल जुकी अर्जेटीना की टीम को 2014 विश्व कप के फाइनल में जर्मनी से 0-1 से मात मिली थी.चिली और अर्जेंटीना के बीच कोपा अमेरिका के सौवें संस्करण का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. मुकाबले के तय समय पर एक भी गोल नहीं हो पाया, जिसके कारण यह मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा.पेनल्टी शूटआउट में चिली की ओर से दागे गए पांच में से चार गोल लक्ष्य तक पहुंचे, जबकि अर्जेटीना केवल दो ही गोल दागने में कामयाब रहा. मेसी अपने गोल से चूक गए.इस असफल हुए गोल से मेसी काफी निराश हो गए और उनकी आंखों में छलकते आंसुओं को साफ देखा जा सकता था.मुकाबले के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “यह काफी मुश्किल है. ड्रेसिंग रूम में मैंने सोचा था कि मेरा राष्ट्रीय टीम के साथ सफर अब समाप्त है. मैं एक महत्वपूर्ण पेनल्टी से चूक गया.”मेसी ने कहा, “मैंने अर्जेटीना को साथ एक चैम्पियन खिलाड़ी बनने की काफी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. मैं ऐसा नहीं कर पाया. मुझे लगता है कि यह फैसला मेरे लिए, कई लोगों और हर किसी के लिए सही है. मैंने कई बार कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाया.”

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +