Friday, 10 June 2016

जहां सूर्य नहीं डूबता, वहां ऐसे मनाते हैं रमजान



जहां सूर्य नहीं डूबता, वहां ऐसे मनाते हैं रमजान
पवित्र माह रमजान चल रहा है। इसमें मुस्लिम धर्म के अनुयायी रोजे (उपवास) रखते हैं। यह जानना रोचक होगा कि ऐसे देश जहां सूर्य कभी नहीं डूबता, वहां रोजे कैसे रखे जाते हैं?दरअसल आर्कटिक महाद्वीप में रहने वाले मुसलमानों के लिए रमजान के पवित्र दिनों में रोजे रखना सबसे बड़ी चुनौती है। वजह यह कि यहां सूर्य का प्रकाश लगभग 24 घंटे दिखाई देता है। यानी यहां सूर्य अस्त नहीं होता है।उत्तरी फिनलैंड में जहां सूरज सिर्फ 55 मिनट के लिए अस्त होता है। वहीं, स्वीडन और आसपास के देशों में गर्मी के महीने में कोई सूर्यास्त अनुभव नहीं कर सकता है।द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक मोहम्मद ने बताया, 'यहां रोजा सुबह 1:35 पर शुरू होता है और शाम को 12:48 पर खत्म हो जाता है। यानी यहां रहने वाला हर मुस्लिम 23 घंटे 13 मिनट का रोजा रखता है।'
ये वो देश है जहां 22 फीसद मुस्लिम आबादी है यानी 1.6 अरब लोगों इन देशों में रहते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +