राहुल गांधी घूमने के शौकीन, कांग्रेस को पसंद है यह शैली नंदकुमार सिंह
प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के
विदेश यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घूमने फिरने के
शौकीन है। यह उनकी हॉबी है। वहीं, एसिड अटैक की बिक्री पर कहा कि एसिड की
बिक्री रोकी नहीं जा सकती है। वह अन्य कामों में भी उपयोग होता है। जबकि
मंत्री मायासिंह ने प्रदेश में एसिड की बिक्री रुकवाने की बात कही थी।श्री
चौहान शनिवार को अपने निवास पर मीडिया के सवालों का जव
ाब
दे रहे थे। चौहान ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वो किसी भी बात का
टेंशन नहीं लेते हैं। उन पर काम का भार भी नहीं रहता है और उनकी यही शैली
कांग्रेस को पसंद है।दो दिन पहले भाजपा प्रवक्ता विजेंद्र सिसोदिया ने एक
पत्र जारी करके राहुल गांधी को ढूंढने वाले को एक लाख रुपए का ईनाम देने की
घोषणा की थी। इसके बाद बवाल मच गया था। पत्र के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता
रवि सक्सेना ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल गांधी को एसपीजी
सुरक्षा मिली हुई है, जिसे राहुल जी के हर पल की खबर रहती है। इसके एक के
बाद एक बयानों का सिलसिला शुरू हो गया।इंदौर में हुए थप्पड़ कांड पर चौहान
ने कहा कि इस मामले में पार्षद सरोज चौहान के साथ अन्याय हुआ है। चौहान ने
अफसरों को राय दी कि वे खुद को खुदा न समझें। उनका साफ कहना था कि एडिशनल
कमिशनर को तमाचा मारने वाला व्यक्ति कोई और था और भाजपा पार्षद जेल गई यह
उचित नहीं है। चौहान ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। प्रदेश में
सरकार पर अफसरशाही हावी होने से उन्होंने इनकार किया।
No comments:
Write comments