Thursday, 2 June 2016

फेसबुक ने बनाया आईपीएल में सबसे अनोखा रिकॉर्ड

फेसबुक ने बनाया आईपीएल में सबसे अनोखा रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें सीजन में फेसबुक पर 14 करोड़ बार इस टी20 लीग से संबंधित वीडियो देखे गये जो किसी एक सीजन में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वीडियो देखने का नया रिकार्ड है.आईपीएल और आठ टीमों के फेसबुक पेज पर सीजन के दौरान कुल 14 करोड़ बार वीडियो देखे गये. खिलाड़ियों में आरसीबी के कप्तान और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये विराट कोहली के बारे में जबकि टीमों में नयी फ्रेंचाइजी गुजरात लायन्स को लेकर फेसबुक पर सर्वाधिक चर्चा हुई.आईपीएल से संबंधित सबसे अधिक जिस वीडियो को देखा गया वह रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के मनदीप सिंह, कोहली और क्रिस गेल का भांगड़ा नाच वाला वीडियो था. पिछले साल भी इस टीम का ड्रेसिंग रूम में डांस लोगों को भाया था और इस बाद मनदीप सिंह का रायपुर मैच के बाद अपलोड किया गया वीडियो 70 लाख बार देखा गया.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +