शिवराज के फ्री हैंड पर उठे सवाल पहली बार कैबिनेट चयन पर बवाल
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई दौर की मैराथन बैठक और संघ और संगठन नेताओं के लगातार हस्तक्षेप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को विस्तार को लेकर फ्री हैंड मिलने पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली से आए नामों और संघ और संगठन की पसंद और नापसंद को लेकर सूची अंतिम समय तक उलझी रही। आलम यह कि दावेदारों को दोपहर बाद तक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए किसी तरह का कोई संदेश नहीं मिल पाया है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने सूची को लेकर राष्टÑीय अध्यक्ष अमित शाह, संगठन महामंत्री रामलाल से संघ नेताओं से मुलाकात की थी। शाम को भोपाल आने के बाद वे संगठन नेताओं से चर्चा में मशगूल हो गए। आधी रात तक संगठन नेताओं से चर्चा के बाद भी सूची को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।मंत्रिमंडल में शामिल होने के दावेदार आज मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर अपना दावा पेश किया। सीएम से मुलाकात करने वालों में पूर्व मंत्री रंजना बघेल, ललिता यादव, यशपाल सिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश धुर्वे और प्रदीप लारिया ने भी मुलाकात की। रंजना बघेल पूर्व में मंत्री रही हैं। उनका नाम संगठन की ओर से सूची में था। सागर के नरियावली से विधायक प्रदीप लारिया को मंत्री बनाए जाने की चर्चा सरगर्म रही। लारिया दूसरी बार के विधायक हैं और सागर के महापौर भी रह चुके हैं। वे संघ के क्षेत्रीय प्रमुख अरुण जैन से जुड़े बताए जाते हैं। वही तीसरी बार के विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने मंत्री बनने की आस लगाए बैठे हैं। वहीं, तेंदुखेड़ा विधायक संजय शर्मा ने भी सीएम से मुलाकात की। संजय शर्मा का नाम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल था। इसके पहले पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। इन नेताओं ने अपनी मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री सुहास भगत से भी कई विधायकों से भेंट कर अपनी दावेदारी जताई। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक कैलाश चावला, गाडरवारा विधायक गोविंद पटेल, यशपाल सिंह सिसोदिया, ललिता यादव, प्रदीप लारिया समेत कई विधायक आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे और उनसे भेंट की।मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के बीच आज सीएस अंटोनी डिसा और डीजीपी सुरेंद्र सिंह सुबह राजभवन पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने यहां शपथ ग्रहण की तैयारियों को देखा। राजभवन में शपथ कार्यक्रम के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। इसमें 750 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस कार्यक्रम के मद्देनजर जीएडी के कई अधिकारी राजभवन में ही मौजूद रहे।आज सुबह से फिर सीएम हाउस में बैठकों का दौर जारी रहा। पहले सीएम ने प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान से चर्चा की। इस बीच सुबह साढे ग्यारह बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी भोपाल आ गए। एयरपोर्ट से ये नेता भी सीधे सीएम हाउस पहुंचे। सीएम से चर्चा के बाद नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। कैबिनेट विस्तार से संतुष्ट नहीं रहे ये दावेदार...!

No comments:
Write comments