पीएम मोदी और थाइलैंड के पीएम के बीच आज होगी द्विपक्षीय बैठक
भारत के दौरे पर आए थाइलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा शुक्रवार को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी अपने
समकक्ष प्रयुत चान-ओ-चा के सम्मान में दोपहर का भोज देंगे। दोनों नेताओं के
बीच होने वाली बैठक में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीके,
रक्षा, आतंकवाद, तथा व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर द्विपक्षीय वार्ता होने
की संभावनाएं हैं।इससे पहले प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा को राष्ट्रपति भवन
में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली के
उपराज्यपाल नजीब जंग उपस्थित थे। जानकारी हो कि थाइलैंड के प्रधानमंत्री
प्रयुत चान-ओ-चा भारत की तीन दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार की शाम दिल्ली
पहुंचे हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इसमें
उप प्रधानमंत्री, पांच वरिष्ठ मंत्री और 46 सदस्यीय व्यापारिक
प्रतिनिधिमंडल शामिल है। बतौर प्रधानमंत्री चान-ओ-चा की भारत की यह पहली
यात्रा है। उनसे पहले 2012 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप
में प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा भारत आए थे।इस दौरान वह उपराष्ट्रपति
हामिद अंसारी से भी मुलाकात करेंगे और 18 जून को स्वदेश लौटने से पहले
चान-ओ-चा बिहार के गया जिले में तीर्थस्थल बोध गया जायेंगे।

No comments:
Write comments