Monday, 6 June 2016

AMITHABH BACCHAN AND PRIYANKA CHOPRA उठाएंगे स्वच्छ भारत अभियान का जिम्मा

AMITHABH BACCHAN AND PRIYANKA CHOPRA उठाएंगे स्वच्छ भारत अभियान का जिम्मा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन और बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, मोदी सरकार के स्‍वच्‍छ भारत अभियान के जुड़े एक नए कैंपेन का हिस्सा बन सकते हैं।खबर के अनुसार सरकार ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को उनके रेडियो चैनल्‍स पर मुफ्त विज्ञापन देने के लिए पत्र लिखा है। हालांकि अभी तक अंबानी ने कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही दोनों बॉलीवुड सितारों की तरफ से एक छोटी प्रमोशनल फिल्‍म में काम करने को लेकर रजामंदी जाहिर की गई है। इस फिल्‍म के जरिए अभियान के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर, 2014 को स्‍वच्‍छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत 2019 तक पूर्ण स्‍वच्‍छता प्राप्‍त करने का लक्ष्‍य है। केन्‍द्र ने अभियान के सभी पैमानों में मार्च 2017 तक 50 शहरों को 100 फीसदी स्‍वच्‍छ बनाने की सीमा तय की है।सरकार ने इस अभियान पर एक मिनट का टीवी कमर्शियल भी बनाया है जो कि इस महीने से निजी चैनलों पर टेलीकास्‍ट होगा। अंबानी, चोपड़ा और तेंदुलकर उन 9 शख्‍सियतों में से हैं जिन्‍हें प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में मिशन से जुड़ने के लिए नामित किया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +