Monday, 23 May 2016

THE GOVERNMENT OF MADHYA PREDESH HAS VILLAGE ,POOR AND KISSAN : SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

THE GOVERNMENT OF  MADHYA PREDESH  HAS VILLAGE ,POOR AND KISSAN : SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दूसरे दिन 78 किलोमीटर के फासले पर स्थित अंतवर्ती आदिवासी बहुल 13 गांवों तक रोड शो करते हुए जनदर्शन किए। समीपवर्ती गांवों में किसी लोकप्रिय मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर अभिभूत ग्रामीण जनता ने जब फूल वृष्टि की तो विनम्रतापूर्वक हाथ जोड़कर श्री चौहान ने कहा कि जनता का प्रथम सेवक हूं। साढ़े सात करोड़ जनता का यह प्रदेश मेरा मंदिर है। जनता भगवान है। शिवराजसिंह चौहान तो मात्र पुजारी है।भौंरा से चुनावी दौरा और रोड शो आरंभ करते हुए जब मार्गवर्ती ग्रामों से जनता उमड़ी शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लोकप्रिय विधायक सज्जनसिंह उइके के असामयिक निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आयी है। श्री उइके की घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के विकास की महत्वाकांक्षी योजना थी। उसे पूरा करना हमारा सबका कर्त्तव्य है। क्षेत्रीय जनता ने मंगलसिंह धुर्वे को सहमति से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। श्री धुर्वे को विजयी बनाकर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आदिवासी जिले की विकास की संभावनाओं से परिचित है। प्रदेश सरकार वनवासियों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है। बैतूल जिले के काश्तकारों ने मौसम की क्रूरता भुगती है। सरकार उनके पीछे चट्टान की तरह मदद के लिए खडी हुई। 114 करोड़ रू. की राशि काष्तकारों के खातों में जमा की जा चुकी है। बीमा की राशि अतिरिक्त होगी।उन्होंने कहा कि सड़क क्रांति से विकास की रोशनी दूरस्थ इलाकों में पहुंचती है। भौरा पोटल मगरडोह मार्ग के निर्माण के लिए 54 करोड़ रू. स्वीकृत हो चुके है। इससे ग्रामीण जन को सड़क यातायात की सुविधा मिलेगी। इस अंचल में जहां भी सिंचाई बांध की संभावनाएं है बांध बनाने और नहरों के निर्माण का काम अनवरत जारी है। चुनाव आचार संहिता में कुछ नई योजना का बखान करना, नई बात कहना अनुचित होगा लेकिन यह क्षेत्र कृषि उत्पादन के मामले में अव्वल क्षेत्र बनेगा। विकास की सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं जनता के कल्याण का माध्यम है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्षन प्रदेश में धरातल पर उतारा गया है। 1 रू. किलो गेहूं, चावल, आयोडीन नमक गरीबों की उदर पूर्ति का साधन बन चुका है। आवासहीन कोई न रहे इसके लिए आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री आवास मिशन आवासहीनों के लिए वरदान साबित होगा। परंपरागत कब्जों के आधार पर पट्टा वितरण का अभियान जारी है।उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियां सीमित है, इसलिए रोजगार के अवसर बढ़ाने में स्वरोजगार योजना में युवकों, युवतियों को कर्ज की माकूल व्यवस्था की गयी है। नए नए उद्यमों का प्रशिक्षण कौशल विकास कार्यक्रम में दिया जा रहा है। इल्म और हुनर से नौकरी मांगने वालों को उद्यमी बनाकर नौकरी देने वाला बनाया जा रहा है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +