मेघालय में नगाड़ों की थाप पर आदिवासियों संग झूमे PM NARENDRA MODI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को आदिवासियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचकर उनके परंपरागत नृत्य पर डांस किया और नगाड़ा भी बजाया। शुक्रवार को शिलॉन्ग पहुंचे पीएम मोदी आज सुबह-सुबह मेघालय के पूर्वी खासी जिले में स्थित खासी आदिवासियों के गांव मफलंग पहुंचे। पीएम यहां आदिवासी समुदाय के लोगों से मिले और उनके साथ चाय की चुस्की ली। पीएम एलिफेंट फॉल्स भी गए थे। इसके बाद वे मैरी हेल्थ कैथड्रल भी जाएंगे।पीएम मोदी ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क को सुधारने के लिए मणिपुर और मिजोरम के लिए यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ट्रेनों में भैरबी-सिलचर और जिरिबम-सिलचर यात्री ट्रेनें शामिल हैं जो मिजोरम और मणिपुर को रेल मार्ग की बड़ी लाइन के नक्शे पर लाएंगी, वहीं कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस असम को सीधे जम्मू-कश्मीर से जोड़ेगी। पोलो मैदान पर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि अभी पूर्वोत्तर में बहुत कुछ करना है। मैने लुक नॉर्थ-ईस्ट पॉलिसी को बढ़ाया है। पूरे हिंदुस्तान को नॉर्थ-ईस्ट आने का नशा चढ़ सकता है। एक बार अगर यहां पर्यटक आना शुरू हो जाएं तो फिर यहां टूरिस्ट की लाइन लग जाएगी। टूरिज्म से काफी कमाई की जा सकती है। इसके जरिए हर कोई कमा सकता है।यहां अपनी सरकार की उपलब्धियों और पूर्वोत्तर में अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि रेल मंत्रालय ने 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे पूर्वोत्तर में खर्च करने का लक्ष्य रखा है। हमने अरुणाचल और मेघालय को रेल नेटवर्क से जोड़ा है। मणिपुर और मिजोरम को भी रेल से जोड़ना है। कामाख्या जो गुवाहटी में है, उसको सीधे वैष्णो देवी, कश्मीर से जोड़ दिय़ा गया है। हम पड़ोसी देशों को साथ रोड और रिंग रोड के जरिए जुड़ रहे हैं।

No comments:
Write comments