MY STAMP THEME RELEASED SPECIALLY ON SIMHASTH
डाक विभाग, इन्दौर ने उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ को श्रद्धालुओं के लिये
यादगार बनाने के उद्देश्य से माय स्टेम्प योजना के तहत MAHAKALESHAR THEME पर
आधारित अपनी तस्वीर वाले डाक टिकट इच्छुक श्रद्धालुओं एवं उपभोक्ताओं को
उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इन्दौर के जीपीओ और उज्जैन स्थित मुख्य
डाकघर में कोई भी व्यक्ति जाकर कार्यदिवसों में महाकालेश्वर थीम पर आधारित
अपनी तस्वीर वाले डाक टिकट 300 रूपये देकर हाथों-हाथ प्राप्त कर सकते
हैं।निदेशक डाक सेवाएं प्रीति अग्रवाल ने बताया कि डाक विभाग की माय
स्टेम्प योजना सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं के लिये आकर्षण का केन्द्र रही
और एक माह चले सिंहस्थ में 6 लाख रूपये मूल्य के 2200 माय स्टेम्प जारी
किये गये। माय स्टेम्प बनवाने में श्रद्धालुओं के अलावा संत-महात्मा भी
पीछे नही रहे निदेशक डाक सेवाएं श्रीमती अग्रवाल बताया कि डाक विभाग ने
सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये महाकाल, दत्त अखाड़ा,
अंकपात और भेरूगढ़ क्षेत्र में चार अस्थायी डाकघर स्थापित किये । इन डाकघरों
के माध्यम से करीब 40 हजार रूपये मूल्य के डाक टिकटों की बिक्री के साथ
मोबाइल मनी ट्रांसफर सेवा और आईएमटीएस सेवा के तहत श्रद्धालुओं को
विष्वसनीय सेवाएं प्रदान की।उन्होंने बताया कि सिंहस्थ को अविस्मरणीय बनाने
के उद्देश्य से डाक विभाग ने तीनों शाही स्नान के विषेष आवरण जारी किये।
सिंहस्थ के पहले ही दिन प्रथम शाही स्नान पर विषेष आवरण जारी किया, जिसमें
ंसंत समागम और रामघाट का परिदृष्य अंकित था जबकि दूसरे शाही स्नान पर जारी
विशेष आवरण उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के साथ अन्य मंदिरों और
पर्यटन स्थलों को समर्पित रहा। सिंहस्थ के अंतिम दिन और तीसरे एवं अंतिम
शाही स्नान क्षिप्रा नदी के स्नान घाट की थीम पर बहुरंगीय आकर्षक विशेष
आवरण जारी किया गया।

No comments:
Write comments