Monday, 23 May 2016

HOME MINISTER BABULAL GOUR ने किया भोपाल व्हाया रायपुर-पुणे विमान सेवा का शुभारंभ

HOME MINISTER BABULAL GOUR  ने किया भोपाल व्हाया रायपुर-पुणे विमान सेवा का शुभारंभ

भोपाल से रायपुर होकर पुणे और पुणे से रायपुर होकर भोपाल की हवाई सेवा आज से शुरू हुई। गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने राजा भोज विमान तल पर एयर इण्डिया की भोपाल-पुणे हवाई सेवा का सुबह 8 बजे शुभारंभ किया।श्री गौर ने उड़ान संख्या एआई 9865/एआई 9866 के क्रू मेम्बर से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने भोपाल व्हाया रायपुर-पुणे की पहली फ्लाइट के यात्रियों को शुभकामनाएँ दीं। श्री गौर ने कहा कि देश के अन्य नगरों से हवाई मार्ग से जुडऩे से भोपाल का विकास तेजी से होगा। उन्होंने नई हवाई सेवा उपलब्ध करवाने पर एयर इण्डिया की सराहना की।भोपाल से पुणे व्हाया रायपुर फ्लाइट में केटरिंग का दायित्व एयर इण्डिया ने राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित होटल पलाश को दिया है। होटल पलाश ने यह दायित्व आज से ही संभाल लिया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +