HILLERY ने जीत की ओर लगाई लंबी छलांगकिसी ने सोचा भी नहीं था कि वोटरों का एक बड़ा वर्ग हिेलेरी क्लिंटन का समर्थक हो जाएगा और डोनाल्ड ट्रंप के लिए बाजी पलट जाएगी। ऐसे ही परिणाम सामने आए हैं अमरीका की सीबीएस न्यूज और न्यूयार्क टाइम्स द्वारा करवाए गए ताजा सर्वेक्षण के बाद। वास्तव में उसके परिणााम चौंका देने वाले हैं। राष्ट्रपति की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बाजी मारते हुए अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी ट्रंप को छह अंकों से मात दे दी है।हालांकि दोनों को नकारात्मक रेटिंग भी मिली है,लेकिन इसमें सीनेटर बर्नी सैंडर्स की स्थिति बेहतर रही है। इन्हीं हिलेरी के चुनाव अभियान और कामकाज में कई कमजोरियां गिनवाई जा रही थीं अब इस ताजा सर्वे के अनुसार पूरी तस्वीर ही बदल गई है। जनमत की स्थिति यह है कि यदि अमरीका में तुरंत चुनाव करवा लिए जाएं तो हिलेरी को 47 फीसदी और डोनाल्ड ट्रंप को41 फीसदी वोट मिलेंगे।
No comments:
Write comments