Friday, 20 May 2016

अंतिम शाही स्नान कल तीन बजे से,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अंतिम शाही स्नान कल तीन बजे से,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 



उज्जैन सिंहस्थ का अंतिम शाही स्नान शनिवार तड़के तीन बजे से ही शुरू होकर सुबह 10 बजे तक रहेगा । इसके बाद सुबह 11 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए रामघाट खुल जाएगा । प्रशासन ने सभी अखाडो के लिए अलग अलग समय निर्धरित किया है। दत्त अखाड़ा घाट तड़के 3.00 बजे से, जूना, आवाहन व अग्नि अखाड़ा सुबह 4.00 बजे से,निरंजनी और आनंद अखाड़ा तड़के 5.00 से, महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा सुबह 7 बजे से,(रामघाट) जूना, आवाहन व अग्नि अखाड़ा सुबह 4.00 बजे से, सुबह 4 बजे से दिगंबर अणि अखाड़ा, सुबह 8.30 बजे से बड़ा व नया उदासीन अखाड़ा, सुबह10 बजे से निर्मल अखाड़ा शाही स्नान करेगें । यही नहीं इस बार शैव और वैष्णव अखाड़े एक ही समय पर स्नान शुरू करेंगे।इससे संभावना है कि सुबह 11 बजे तक राम व दत्त अखाड़ा घाट आम श्रद्धालुओं के लिए खाली हो जाएंगे। आखिरी शाही स्नान को लेकर गुरुवार को मेला कार्यालय में अखाड़ा परिषद व प्रशासन की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया किया गया कि इस बार एक घंटे पूर्व 3 बजे से स्नान शुरू किया जाएगा। वैष्णव संप्रदाय भी इसी समय रामघाट पर स्नान शुरू करेंगे। स्नान का क्रम पूर्वानुसार रहेगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्रगिरि व महामंत्री हरिगिरि महाराज ने बताया, इससे जनता को सुविधा मिलेगी और स्नान के लिए उन्हें अधिक समय मिल सकेगा। बैठक में विभिन्न अखाड़ों के पदाधिकारी व पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +