Saturday, 21 May 2016

KEJRIWAL ने भलस्वा चौक पर 8 लेन FLYOVER का लोकार्पण किया

KEJRIWAL ने भलस्वा चौक पर 8 लेन FLYOVER का लोकार्पण किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाहरी दिल्ली के भलस्वा चौक पर एक फ्लाईओवर का लोकार्पण के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक वह पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में केजरीवाल को ज्ञापन देने पहुंचे थे।कांग्रेस के ये नेता केजरीवाल के मंच पर मौजूद होने के दौरान मंच पर जाना चाहते थे। इसी दौरान आप पार्टी के विधायक अजेश यादव ने इन्हें रोकने की कोशिश की और दौनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई, बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान मंच पर मौजूद केजरीवाल अपना भाषण खत्म कर बिना ज्ञापन लिये चले गये। कांग्रेस का आरोप है कि आम आदमी होने का दावा करने वाले केजरीवाल ने कांग्रस के कार्यकर्ताओं को जानबूझ कर अनसुना कर दिया। साथ ही स्थानीय विधायक अजेश यादव ने मदद करने के बजाए मारपीट करना ज्यादा आसान समझा।वहीं इस पूरे मसले पर आप पार्टी का कहना है कि विपक्षी दल के नेता इस लोकार्पण समारोह में बाधा डालना चाहते थे इसलिए वहां पहुंचे थे। केजरीवाल ने शनिवार को बाहरी रिंग रोड के भलस्वा चौक पर आठ लेन के फ्लाईओवर का लोकार्पण किया है।


No comments:
Write comments

Recommended Posts × +