Thursday, 26 May 2016

अब 65 YEAR में RETIRE होंगे देशभर के DOCTORS: PM NARENDRA MODI

अब 65 YEAR  में RETIRE  होंगे देशभर के DOCTORS: PM NARENDRA MODI 


देश में डॉक्टरों की कमी को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरकारी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 65 साल करने का ऐलान किया और कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल  इस सप्ताह फैसले पर अपनी मुहर लगाएगा।केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्‍य में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'देश में और डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन उनकी सरकार के दो साल के कार्यकाल में कमी को पूरा करना संभव नहीं था।' पीएम मोदी ने कहा कि 'इस फैसले के दायरे में सभी सरकारी डॉक्टर आएंगे, चाहे राज्य सरकार के अधीन काम कर रहे हों या केंद्र सरकार के अधीन।'उन्होंने कहा, 'डॉक्टरों की कमी है। सरकारी अस्पतालों में उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र कुछ राज्यों में 60 साल है, कुछ राज्यों में 62 साल है। अगर पर्याप्त चिकित्सा संस्थान होते तो डॉक्टरों की संख्या भी अधिक होती और हम कमी महसूस नहीं करते। दो साल में चिकित्सक तैयार करना कठिन है, लेकिन गरीब परिवारों को बिना चिकित्सकों के जीने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।' मोदी ने कहा, 'इसलिए मैं उत्तर प्रदेश से मेरे देशवासियों के लिए घोषणा करना चाहता हूं कि इस सप्ताह हमारी सरकार की कैबिनेट फैसला करेगी और हमारे चिकित्सकों, चाहे राज्यों में हों या भारत सरकार में, की सेवानिवृत्ति आयु 60 या 62 साल के बजाय 65 साल होगी।' प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे डॉक्टर लंबी अवधि तक रोगियों की सेवा कर सकेंगे और शिक्षा प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि 'उनकी सरकार और अधिक MEDICAL COLLAGE  खोलने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है ताकि क्षेत्र में और अधिक डॉक्टर हों।''डॉक्‍टर महीने के नौवें दिन गरीब गर्भवती महिलाओं का निशुल्क उपचार करें'मोदी ने इस घोषणा से पहले डॉक्टरों से अपील की थी कि प्रत्येक महीने के नौवें दिन गरीब गर्भवती महिलाओं का निशुल्क उपचार करें। उन्होंने कहा कि इससे गरीबों में बीमारियों से लड़ने के उनकी सरकार के प्रयासों में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर एक करोड़ परिवार एलपीजी सब्सिडी छोड़ सकते हैं तो उन्हें विश्वास है कि डॉक्टर एक साल में 12 दिन गरीब गर्भवती महिलाओं की सेवा कर सकते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +