29 मई को उज्जैनवासियों का आभार व्यक्त करेंगे मुख्यमंत्री
सिंहस्थ के सफल आयोजन में शहर के नागरिकों के द्वारा सहृदयता एवं आत्मीयता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया है। शहर वासियों के इसी अपार स्नेह, प्रेम और व्यवहार के चलते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 29 मई को उज्जैन आकर शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। कर्यक्रम की तैयारी के उद्देश्य से बृहस्पति भवन में शुक्रवार को बैठक हुई। मंत्री पारस जैन, सिंहस्थ केन्द्रीय समिति अध्यक्ष माखनसिंह, सांसद डॉ.चिंतामणि मालवीय, उविप्रा अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, इकबाल सिंह गांधी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष दिवाकर नातू, कलेक्टर, सिंहस्थ मेला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के बाद मंत्री श्री जैन सहित सभी ने कार्यक्रम का स्थल का अवलोकन किया। ज्ञात रहे मुख्यमंत्री अपरांह 4 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। वे मेला क्षेत्र में श्रमदान भी करेंगे। महाकाल से विभिन्न मार्गों से होते हुए रामघाट पर आभार रैली में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

No comments:
Write comments