Sunday, 10 April 2016

स्मृति ने किया आईएसबीएन पोर्टल लांच

स्मृति ने किया आईएसबीएन पोर्टल लांच
Operation24's photo. केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने गुरूवार को यहां एक समारोह में अंतरराष्ट्रीय मानक पुस्तक संख्या (आईएसबीएन) के पंजीकरण और आबंटन के लिए आईएनबीएन पोर्टल लांच किया। ईरानी ने कहा कि आईएनबीएन पोर्टल कम समय में तैयार किया गया है, ताकि आईएनबीएन ऑनलाइन से प्रकाशक और लेखक को सुविधा मिल सके। यह प्रणाली प्रकाशकों के साथ-साथ लेखकों को भी निर्धारित समय में त्वरित और कुशल सेवा देगी। उन्होंने बताया कि प्रकाशकों की राय जानने के बाद क्षेत्रीय भाषा में एक मोबाइल एेप लांच किया जाएगा, ताकि देश के अधिक से अधिक प्रकाशकों और लेखकों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस पहल से छोटे शहरों के प्रकाशक और लेखक भी लाभान्वित होंगे। इंटरनेट से लेखकों के कार्यों के फ्री डाउनलोड समस्या के बारे में उन्होंने आश्वासन दिया कि इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सहित संबद्ध मंत्रालयों के साथ इस विषय पर बातचीत की जाएगी और इसे राज्यों के साथ भी साझा किया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +