मेक इन छत्तीसगढ़ मिशन को चीन में मिली बड़ी कामयाबी
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के ‘मेक इन छत्तीसगढ़’ मिशन को आज चीन के हेनान प्रांत की राजधानी (zhengzhou) में एक बड़ी महत्वपूर्ण कामयाबी मिली। वहां की प्रमुख कम्पनियों ने छत्तीसगढ़ में लगभग छह हजार 600 करोड़ रूपए (लगभग 945 मिलियन अमेरिकी डालर) के पूंजी निवेश के लिए मुख्यमंत्री डॉ. सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों के साथ विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौता ज्ञापनों के अनुसार चीनी कम्पनियों द्वारा छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश सौर ऊर्जा उपकरणों के निर्माण, रेलवे और भवन निर्माण सामग्री पर आधारित उद्योगों के लिए किया जाएगा।चीनी कम्पनी झोंगली टेलसन (zhongli talesun) सोलर कम्पनी लिमिटेड द्वारा केबल निर्माण, रियल स्टेट और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में लगभग 500 मिलियन अमेरिकी डालर का पूंजी निवेश किया जाएगा। डॉ. रमन सिंह इस अवसर पर झेंगझाउ में आयोजित चीन (हेनान) के 10वें अंतर्राष्ट्रीय निवेश तथा व्यापार मेले और प्रदर्शनी में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने मंच से चीन सहित 25 देशों के व्यापार प्रतिनिधि मंडलों को सम्बोधित किया। झेंगझाउ में होने वाला यह अंतर्राष्ट्रीय निवेश और व्यापार मेला चीन का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर विदेशी प्रतिनिधि मंडलों को सम्बोधित करते हुए कहा - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से दुनिया का अग्रणी विकसित देश बनाने के लिए मेक इन इंडिया अभियान शुरू किया है।इस अभियान को सफल बनाने के लिए हमने अपने राज्य में मेक इन छत्तीसगढ़ की अवधारणा पर पूंजी निवेश बढ़ाने की पहल शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां औद्योगिक विकास के लिए पूंजी लगाना निवेशकों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा। इसका लाभ भारत के नये राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ को मिलेगा, जहां हमारे युवाओं को उद्योगों में रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एम.ओ.यू. हस्ताक्षर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, कोलकाता स्थित चीन के महा वाणिज्य दूत (कांसुलेट जनरल) मां झानवु (Mr. Ma Zhanwu), चीन स्थित भारत के उप राजदूत डॉ. बाला बी भास्कर भी उपस्थित थे। इनके अलावा नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रजत कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के प्रबंध संचालक सुनील मिश्रा, उद्योग विभाग के संचालक कार्तिकेय गोयल, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल सहित सीआईआई के प्रतिनिधि सर्वश्री सुनील अग्रवाल और रमेश अग्रवाल भी मौजूद थे।

No comments:
Write comments