केजरीवाल पर फेंका जूता,फेंकने वाले ने पहले भाजपा नेता से बात की थी कपिल मिश्रा!
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आम आदमी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश ने जूता फेंका है। यह जूता वेद प्रकाश ने दिल्ली सचिवालय में सम-विषम को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फेंका।केजरीवाल पर जूता फेंकने वाला युवक आम आदमी सेना का प्रदेश अध्यक्ष है। वेद प्रकाश ने यह कहते हुए जूता फेंका कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।इससे पहले आम आदमी सेना की पंजाब प्रभारी भावना अरोड़ा ने गत जनवरी में केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। उस समय केजरीवाल दिल्ली सरकार की सम-विषम योजना को सफल बनाने में राजधानी के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केजरीवाल पर जूता फेंकने से पहले वेद प्रकाश ने बीजेपी नेता से बात की थी।दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को आरोप लगाया है कि केजरीवाल पर जूता फेंकने से पहले आम आदमी सेना के दिल्ली के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने भाजपा के एक नेता से बात की थी। कपिल मिश्रा ने मांग कि है कि वेद प्रकाश के कॉल डिटेल्स की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि वेद प्रकाश ने हमला करने से पहले भाजपा नेता को बुलाया भी था।

No comments:
Write comments