भारत और मालदीप ने किए छह समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत और मालदीव ने सोमवार को दोहरे कराधान, प्राचीन मस्जिद संरक्षण एवं बहाली, पर्यटन और रक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम के बीच व्यापक बातचीत के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्षों ने इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट से प्राप्त आय के दोहरे कराधान से बचने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।दोनों पक्षों ने करों के संबंध में सूचना के आदान प्रदान के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। इसमें घरेलू कानूनों के प्रशासन और प्रवर्तन के लिए प्रासंगिक सूचना के आदान प्रदान से जुड़े कराधान विषयों को शामिल किया गया है। इसमें ऐसे करों की पहचान, आकलन और संग्रह, वसूली और टैक्स दावों के प्रवर्तन या जांच और अभियोजन पक्ष को शामिल किया गया है।
भारत और मालदीव ने "दक्षिण एशिया सैटेलाइट" की ऑर्बिट आवृत्ति समन्वय से संबंधित द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते का इस्तेमाल 'दक्षिण एशिया उपग्रह' के संचालन एवं अंतरतंत्र कक्षा आवृत्ति समन्वय प्रदर्शन के प्रयोजन, आईटीयू स्तर नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने और 'दक्षिण एशिया उपग्रह' के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा/मान्यता प्राप्त करने के लिये किया जायेगा।दोनों पक्षों ने मालदीव में प्राचीन मस्जिदों के संरक्षण-बहाली और खोजपूर्ण सर्वेक्षण के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। समझौता ज्ञापन में प्राचीन मस्जिदों और मालदीव में अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और बहाली शुरू करने का प्रस्ताव है। ऐसी परियोजनाओं के लिए विस्तृत प्रस्ताव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और मालदीव विरासत विभाग द्वारा विकसित किया जाएगा।भारत और मालदीव में पर्यटन के क्षेत्र में भी सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है। इस सहमति पत्र में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार सहित पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग की परिकल्पना है; पर्यटन से संबंधित जानकारी और डेटा के आदान-प्रदान; होटल और टूर ऑपरेटरों सहित पर्यटन हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना; मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम की स्थापना; पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्रों में निवेश; टूर ऑपरेटरों/मीडिया/ राय निर्माताओं के एक दूसरे के देशों में पर्यटन संबंधित सुविधा प्रदान करना; संवर्धन, विपणन, गंतव्य विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव का आदान-प्रदान; पर्यटन मेलों और एक दूसरे के देश में लगने वाली प्रदर्शनियों में भागीदारी और सुरक्षित सम्मानजनक और स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है।दोनों देशों ने रक्षा में सहयोग के लिये एक कार्य योजना पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कार्य योजना भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण घटक है और हिंद महासागर क्षेत्र में दोनों देशों की साझा रणनीतिक और सुरक्षा हितों की रक्षा के सहयोग के संदर्भ में है। कार्य योजना में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग करने के लिए रक्षा सचिवों के स्तर पर एक संस्थागत तंत्र की परिकल्पना भी है।

No comments:
Write comments