Sunday, 10 April 2016

सिंहस्थ के दौरान सेवा के लिये होमगार्ड के साढ़े 8 हजार जवान हुए तैयार

सिंहस्थ के दौरान सेवा के लिये होमगार्ड के साढ़े 8 हजार जवान हुए तैयार

सिंहस्थ 2016 के दौरान सेवा के लिये होमगार्ड के साढे 8 हजार जवान कमर कसकर तैयार है। सिंहस्थ में ये जवान विभिन्न चुनौतियों से निपटते हुए सेवा के लक्ष्य को पूरा करेंगे। तैनात किये जाने वाले सभी जवानों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। होमगार्ड जवान मेले में बनाये गये अस्थाई थानों, शिप्रा के घाटों, अग्निशमन व्यवस्था, क्विक रिस्पांस टीम, तैराक दल तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं में लगाये गये बलों में सम्मिलित रहेंगे, यहां तक कि वे मेला क्षेत्र में सांप पकड़ने का काम भी करेंगेजिला होमगार्ड कमान्डेड सुमत जैन ने बताया कि होमागार्ड के 30 जवानों को सांप पकड़ने की ट्रेनिंग दी गई है। सांप पकड़ने के आवश्यक इक्यूपमेंट जैसे स्टीक, झोले आदि प्राप्त कर लिये गये है। जवानों को वन विभाग के सर्प विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दिलवायी गई है। जवानों ने काम भी शुरू कर दिया है। सुमत जैन ने बताया कि होमगार्ड जवान सिंहस्थ के दौरान आयोजित होने वाली पंचक्रोशी यात्रा मार्गों पर कानून व्यवस्था कार्य करेंगे लगभग 1 हजार जवान शिप्रा के घाटों पर तैनात रहेंगे। होमगार्ड की 41 मोटरबोट भी शिप्रा नदी पर रहेगी। 4 मोटरबोट रिजर्व भी रखी जायेगी। आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड जवानों के अलावा 1 हजार प्राइवेट तैराक भी शिप्रा के घाटों पर तैनात रहेंगे। शिप्रा पर तैनात किये जाने वाले दलों में होमगार्ड प्राइवेट तैराक तथा सिविल डिफेंस के 3-3 सदस्यों के मान से प्रत्येक दल में 9 सदस्य मय उपकरणों के अपने दायित्व को पूरा करेंगे।सिंहस्थ मेला क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा स्थापित किये गये 51 अस्थायी थानों पर कुल 3409 होमगार्ड जवान ड्युटी करेंगे। क्विक रिस्पांस टीम जो किसी भी घटना पर फौरन एक्शन लेगी। इस टीम में भी होमगार्ड के 50 प्रशिक्षित जवान शामिल रहेंगे। आपातकालीन व्यवस्था में लगे बलों में होमगार्ड के 300 जवान रहेंगे। अग्निशमन व्यवस्था में भी 417 होमगार्ड के जवान रहेंगे। सिंहस्थ में तैनात किये जा रहे साढ़े 8 हजार होमगार्ड जवानों में साढ़े तीन सौ जवान उज्जैन जिले के है शेष राज्य क अन्य से आयेंगे। कार्मिक प्रबंधन के अनुसार सिंहस्थ में जवानों के अलावा 4 डिविजनल कमान्डेंट, 16 डिस्ट्रीट कमान्डेंट, 2 कम्पनी कमान्डर, 26 प्लाटून कमान्डर तथा 6 एएसआई होमगार्ड की योजना अनुसार प्रबंधन व्यवस्था में कार्य करेंगे, रिजर्व अधिकारी भी रहेंगेहोमगार्ड द्वारा तैनात की जाने वाली मोटरबोट के लिये शिप्रा के घाट स्थान चिन्हाकिंत किये गये है। त्रिवेणी घाट के विभिन्न हिस्सों प्रशांतिधाम घाट, वीआईपी घाट, वैद्यशाला घाट, गऊघाट, भूखीमाता, कर्कराज स्टाप डेम, नृसिंह घाट से कन्ट्रोल रूम और कन्ट्रोल रूम से रामघाट बड़नगर रपट तक सुनहरी घाट, वाल्मिकी घाट, ऋणमुक्तेश्वर घाट, भृतरीघाट, ओखलेश्वर, विक्रांत घाट, कालभैरव, सिद्धवट, गंगाघाट, मंगलनाथ पुल घाट, चिंतामन गुरूनानक घाट, कैदारघाट, कबीर घाट, दत्त अखाड़ा से बड़नगर रपट जैसे स्थानों पर मोटरबोट तैनात रहेंगी सिंहस्थ में होमगार्ड द्वारा आपदा प्रबंधन तथा अन्य कार्यों के लिये घाटों पर लगने वाली बचाव सामग्री के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे लगभग 900 लाईफ जैकेट मंगायी गयी है। इसके अलावा 100-100 फीट लम्बाई के 40 नाइलोन रस्से, ड्रेगन टॉर्च, लाउड हेलर तथा अन्य सामग्रियां मौके पर रखी जायेगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +