मुंबई इंडियन्स vs पुणे सुपरजाइंट्स होगा IPL9 का पहला मैच
मुबई इंडियन्स 9 अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में अपने खिताब के बचाव का अभियान नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ करेगा. टूर्नामेंट का यह उद्घाटन मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल 29 मई को मुंबई में ही होगा. टूर्नामेंट के नौवें सत्र में 51 दिन के अंदर कुल 60 मैच (चार प्लेऑफ सहित) खेले जाएंगे. शहीर वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर दिल्ली डेयरडेविल्स के दो मैचों की मेजबानी करेगा जबकि विदर्भ क्रिकेट संघ नागपुर में किंग्स इलेवन पंजाब के तीन मैच होंगे.आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, ‘दुनिया भर के चोटी के खिलाड़ी इस साल टूर्नामेंट में दिखेंगे. इस बार आईपीएल दस स्थानों मोहाली, दिल्ली, मुंबई, नागपुर, पुणे, बंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, राजकोट और रायपुर में खेला जाएगा.’

No comments:
Write comments