PM मोदी ने किया कांग्रेस पर प्रहार,कहा मृत्यु कभी बदनाम नहीं होती !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि मैं सदन चलने के लिए विपक्ष का धन्यवाद करना चाहता हूं। पीएम ने इससे पहले संसद के निचले सदन लोकसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भाषण दिया था।संसद चलने से सांसदों को बोलने का मौका मिला और ज्यादा देर तक काम करने से सांसद खुश हैं। कांग्रेस के खिलाफ प्रहार करते हुए कहा कि मृत्यु कभी बदनाम नहीं होती है। कांग्रेस को वरदान मिला हुआ है। वह बदनाम नहीं होती है। जब मायावती जी के बारे में बोला जाता है तो खबर आती है कि मायावती पर हमला हुआ लेकिन जब कांग्रेस के बारे में बोला जाता है तो कहा जाता है कि विपक्ष पर हमला हुआ।प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा कि देश को जीएसटी बिल के पास होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि सदन अच्छे माहौल में चल रहा है इसलिए देशहित में कई अहम बिल पास होने भी जरूरी है। उन्होंने इस सिलसिले में विपक्ष से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने विपक्ष से कहा कि कहा कि देश हित में बिल पास करवाने में सहयोग करे। इसके लिए दोनों सदनों में तालमेल का होना बेहद जरूरी है। लोकसभा में पास बिल राज्यसभा में भी पास होने दे। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार और तेरी सरकार की बजाय देश हित में मुद्दों पर बात होनी जरूरी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर हमला विपक्ष पर हमला कहलाता है। कांग्रेस को कभी बदनामी नहीं मिलती। कांग्रेस को वरदान मिला हुआ है इसलिए उसे बदनामी नहीं मिलती है। कांग्रेस में कुछ लोगों के सुर भूले-बिसरे गीतों की तरह है।

No comments:
Write comments