टीम इंडिया को भारत ने हराया ,जीत का असली हीरो है यह 'इंडियन',!
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप-2016 के पहले मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के जीत के हीरो साबित हुए मिशेल सेंटनर ने 4 विकेट लिए जबकि ईश सोढ़ी ने 3 विकेट लिए। ईश सोढ़ी का भारत से काफी खास रिश्ता है।ईश सोढ़ी भारत के पंजाह शहर के लुधियाना में पैदा हुए थे। अभी तक ईश सोढ़ी को काफी कम ही लोग जानते थे लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की धज्जिया उड़ाने के बाद सोढ़ी को पूरा भारत जान गया है। विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को आउट करने वाले ईश सोढ़ी की इस वक्त चौतरफा चर्चा हो रही है। साढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है और उनका जन्म 31 अक्टूबर 1992 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। वह जब चार साल के थे, तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया। भारत के खिलाफ ईश सोढ़ी का यह पहला टी-20 था। सोढ़ी इससे पहले साल 2014 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

No comments:
Write comments