बिगड़ते मौसम ने फसल को लेकर बढ़ायी किसानों की चिंता!
खेतों में लहलहाती फसल को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे किसानों पर दो दिन से बिगड़े मौसम के मिजाज ने कहर बरपाकर रख दिया है। दो दिन में पूरे जिले में मौसम का बिगड़ा मिजाज सामने आया है, जिसमें कहीं ओले गिरे है तो कहीं तेज आंधी के साथ पानी बरसा है। बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की खबरें तो पूरे जिले से निकलकर सामने आ रहीं है। जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। ओले, आँधी और पानी से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों के अनुसार खेतों में फसल पककर कटने को तैयार खड़ी थी और वह कटाई की तैयारी ही कर रहे थे, की उससे पहले आसमान की आफत ने फसल के साथ उनकी उम्मीदों को चौपट कर दिया। गंभीर बात यह है कि मौसम विभाग फिलहाल मौसम के ऐसे ही बने रहने की आशंका जता रहा है।आरोन में बीती शाम तेज हवा के साथ ओले गिरे है। इस बीच बारिश भी हुई और आँधी भी चली। करीब आधे घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहा। जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओले, पानी और तेज हवाएं चलने से खेतों पकी खड़ी गेहूँ की फसल आड़ी हो गई, जबकि चना और धना में भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान धनिया की कटी हुई फसल को हुआ है। मौसम को देखकर किसान तेजी से कटाई में जुटे हैं इसी बीच बारिश हो गई। जिससे धनिया गीला हो गया। साथ ही तेज हवा के कारण धनिया उड़ गया है। किसानों ने बताया कि इससे धनिया का रंग बदल जाएगा। जिससे दामों में भारी गिरावट आने की आशंका है। किसानों ने बताया कि जल्दी ही धूप मिल जाती है तो कुछ नुकसान बच सकता है, किन्तु मौसम के तेवर फिलहाल बिगड़े ही बने हुए है। आज भी दिन भर आसमान पर बादल छाए रहे और और तेज हवाएं भी चलीं। ग्रामीण अंचल से इस बीच बूदांबांदी की खबरें भी निकलकर सामने आईं। जिसने किसानों की मुसीबत बढ़ाए रखीं।बीती शाम आरोन के साथ आवन में भी ओले गिरे। इस बीच पूरे जिले में मौसम एक साथ बिगड़ा। शाम को आसमान में काले बादल गहराए और अंधेरा जैसा छा गया, इसके कुछ समय बाद तेज हवा के साथ बारिश शुुरु हो गई। इसी बीच बेर के बराबर ओले गिरे। कुंभराज, राघौगढ़, चांचौड़ा, बीनागंज और गुना में भी मौसम का बिगड़ा मिजाज देखने को मिला। हालांकि यहाँ ओले गिरने जैसी स्थिति नहीं बनी, किन्तु आंधी के साथ ही तेज हवाएं चलतीं रही, कुछ स्थानों पर बूदांबांदी तो कहीं तेज बारिश हुई।हवा से गेंहू की फसल को नुकसान हुआ है,जबकि ओला और पानी ने धनिया की रंगत बिगाड़ दी। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में धनिया पक चुका है और किसान काटने की स्थित में हैं। इसी बीच मौसम बिगडऩे से हालत खराब हो गई। कटा हुआ धनिया तेज हवा के कारण उड़ भी गया। इसी तरह राघौगढ़ क्षेत्र में भी आंधी के चलते फसलों के लिए नुकसान हुआ है। देहरी, भादोर, खामखेड़ा, खजूरी, देवरी बमुरिया, गुर्रेया, घटावदा, नथाई, पिपरोदा सहित लगभग दो दर्जन गांवों में फसलों के लिए नुकसान हुआ है। किसान महेंद्र सिंह देहरी, हरिओम जासी, हरिओम चौपना,बलंबत सिंह खामखेड़ा आदि ने बताया कि अगर मौसम ऐसा ही बना रहता है तो उन्हे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।चांचौड़ा क्षेत्र में तेज बारिश के समाचार है। इसके साथ ही बीनागंज, कुंभराज, आरोन, राघौगढ़, रुठियाई आदि क्षेत्रों से भी आंधी और बूदांबांदी की खबरें निकलकर सामने आ रही है। इस बारिश से फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है। बारिश ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया,चांचौड़ा क्षेत्र में लगभग १५-२० मिनिट तेज बारिश हुई,जिससे खेतों में कटा पड़ा धनिया खराब होने की आशंका है। बताया जाता है कि चांचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में चार बजे के आसपास तेज हवा के साथ बारिश शुुरु हो गई। इसके बाद लगभग १५-२० मिनिट तक बारिश होती रही। जिससे खेतों में पड़ा धनिया गीला हो गया। किसानों ने बताया कि इस बारिश से धनिया का रंग बादामी हो जाएगा।हरा रंग फीका पड़ते ही भाव में भारी गिरावट आ जाती है। इसके अलावा जो धनिया पका हुआ खेत में खड़ा है वह भी झडऩे की स्थिति में है। पानी से इस फसल को नुकसान पहुँचेगा।

No comments:
Write comments