कपिल के लिए कृष्णा के बदले बोल, बेसर्बी से कर रहे हैं उनके नए शो का इंतजार
कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा को अब चैनल पर नए नाम और
होस्ट के साथ टेलीकास्ट किया जा रहा है। इसका नाम अब कॉमेडी नाइट्स लाइव हो
गया है, जिसे कृष्णा अभिषेक होस्ट कर रहे हैं। उधर कपिल शर्मा अपने नए शो
की तैयारी में जुटे हैं जो जल्द टेलीकास्ट होगा।कॉमेडी नाइट्स लाइव के पहले
एपिसोड में कृष्णा ने कपिल को काफी कुछ सुनाया था। कृष्णा ने कपिल को
घमंडी तक कह दिया था। लेकिन अब कृष्णा के सुर कुछ बदले-बदले
नजर आ रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक हाल ही में कृष्णा
ने कपिल के शो को लेकर कहा, कपिल के शो को रेटिंग मिलने दीजिए। मुझे लगता
है कि दोनों शोज को अच्छी रेटिंग मिलेगी। कपिल का शो हमें अच्छी टक्कर
देगा। मुझे लगता है कपिल भी इस टक्कर को एंज्वॉय करेंगे। इसी टक्कर की वजह
से हम अच्छा करने का प्रयास करेंगे, जो दोनों शोज के लिए बेहतर होगा। आगे
कृष्णा ने कहा, ये भी बता दूं कि सिर्फ हम ही कपिल को टफ कॉम्पिटीशन दे
सकते हैं और वो हमारे शो को टक्कर दे सकते हैं दूसरा कोई नहीं। एक तरफ संजय
लीला भंसाली की देवदास हो और दूसरी ओर बाजीराव मस्तानी तो ऐसे में दर्शक
खूब एंज्वॉय करेंगे। बता दें कि कपिल के नए शो का नाम द कपिल शर्मा शो
होगा।

No comments:
Write comments