दिग्विजय ने जननायक टंट्या को कहा चोर, शिवराज ने बनाया स्मारक नंदू भैया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को पंधाना विकासखण्ड के ग्राम बडोदा अहीर में आयोजित अन्त्योदय मेले में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत चयनित हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित किये तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय सासंद नंदकुमार सिंह चौहान (नंदु भैया) ने कहा पूर्व में कांग्रेस की सरकार के समय दिग्विजय सिंह से भील समाज का प्रतिनिधि मंडल टंट्या मामा के स्मारक बनाने के लिए मिला था। लेकिन उन्होंने टंट्या मामा को चोर कहकर प्रतिनिधि मंडल की आवाज दबा दी। मुख्यमंत्री शिवराज िसंह चौहान ने राष्ट्रनायक टंट्या मामा का स्मारक बनवाया और उनकी जन्मस्थली बडोदा अहिर में कई कार्य भी उनके सम्मान में किए जा रहे हैं।क्षेत्रीय सासंद श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना , लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं से बेटीयॉं अब परिवार पर बोझ नही समझी जाती। उन्होंने कहा कि बेटियों के कल्याण के लिए अबतक किसी प्रदेश सरकार ने इतनी योजनाएं प्रारंभ नही की जितनी वर्तमान में मध्य प्रदेष सरकार ने प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेष की बेटीयॉं मुख्यमंत्री जी को इसलिए ‘‘मामा‘‘ कहती है क्यों कि जो दो ‘‘माँ‘‘ के बराबर प्यार दे सकता है वहीं ‘‘मामा‘‘ होता है। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री जी के निमाड़ क्षेत्र के लिए ‘‘भगीरथ‘‘ बताया क्योंकि उन्होंने हाल ही में जिले की 1 लाख एकड़ कृषि भूमि को सिंचित करने वाली छैगांवमाखन उद्वहन सिंचाई योजना स्वीकृत की है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी वर्ष के बजट में 784 करोड़ रूपये लागत से खण्डवा जिले के लिए छैगांवमाखन उद्वहन सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना से इस क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर ही बदल जायेगी। उन्होंने कहा कि छैगांवमाखन सिंचाई योजना में नर्मदा का जल नहरों के माध्यम से छैगांवमाखन क्षेत्र में नही लाया जायेगा, बल्कि पाईप लाईन के माध्यम से लाया जायेगा, ताकि कम पानी से अधिक क्षेत्र में सिंचाई हो सके।उन्होंने कहा कि गत दिनों सिहाड़ा उद्वहन सिंचाई योजना उसके पहले पुनासा उद्वहन सिंचाई योजना प्रारंभ होने से निमाड़ क्षेत्र के इस जिले में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने लगा है। उन्होंने क्षेत्रीय सासंद श्री नंदकुमार सिंह चौहान की मांग पर भगवंत सागर / सुक्ता तालाब के विकास के लिए भी आवष्यक स्वीकृति देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना का परीक्षण करा लिया जायेगा। उन्होंने राजघाट मध्यम सिंचाई योजना का परीक्षण कराने की बात भी अपने संबोधन में कही।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ोदा अहीर में आयोजित कार्यक्रम में पंधाना नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए 1 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसमें से पहली किस्त का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जायेगा तथा उस राषि का उपयोग हो जाने पर अगली किस्त फिर दे दी जायेगी।
पंधाना विकासखण्ड के ग्राम बड़ोदा अहीर में आयोजित अन्त्योदय मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 3 हितग्राहियों को लगभग पौने दो करोड़ रूपये के चेक मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वितरित किये जिनमें संदीप अग्रवाल को ऑइल मिल के लिए 1 करोड़ रूपये, दीपा हरिरामाणी को 50 लाख रूपये तथा शारदा वर्मा को 19.69 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। इसके साथ ही कुमारी रक्षा, परिधी व आस्था को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किये गये एवं उन्नत पषुपालक मदनलाल निवासी रूस्तमपुर को 10 हजार रूपये का चेक एवं उन्नत कृषक बन्डू पुत्र छितर को 1 लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया गया।

No comments:
Write comments