Tuesday, 15 March 2016

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम के लिए मांगा भारत रत्न

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम के लिए मांगा भारत रत्न
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम के लिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की मांग की। मायावती ने संसद के बाहर मीडिया से कहा कि जो दल आज कांशीराम के बारे में बात कर रहे हैं, वे ही आरक्षण के विरोधी थे। उन लोगों ने ही उनके विचारों का विरोध किया था।उन्होंने कहा कि कांशीराम के लिए भारत रत्न सम्मान उचित होगा। मैंने सदन में भी इस बात का प्रस्ताव किया है। इससे पहले बसपा प्रमुख ने संसद में इस मुद्दे को उठाकर कांशीराम के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान की मांग की।मायावती ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आज कांशीराम का जन्मदिन है और इस अवसर पर सरकार से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह करती हूं। कांशीराम ने अपने पूरे जीवन में गरीब तबके के लोगों की सहायता करने के लिए काम किया। कांशीराम ने समाज के कमजोर वर्गों को मदद करने के लिए जीवन भर काम किया। बहुजन नायक कांशीराम साहेब के नाम से जानने वाले कांशीराम बसपा के संस्थापक थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +