Saturday, 12 March 2016

रेल और रोड से विकास को मिलेगी गति ,मोदी ने दिया नीतीश को धन्यवाद

रेल और रोड से विकास को मिलेगी गति ,मोदी ने दिया नीतीश को धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पटना में हाई कोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हाजीपुर पहुंचे. पीएम ने यहां दीघा-सोनपुर रेल और रोड ब्रिज का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कहा कि लोगों की खुशहाली के लिए व्यवस्था बनानी होगी. ये काम तकनीक के जरिए ही पूरी हो सकती है.रेलवे और रोड ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास का केंद्र पूर्वी इलाका है. इसलिए भारत के विकास के लिए बिहार का विकास बेहद जरूरी है. लेकिन विकास का कोई शॉर्टकट तरीका नहीं है और इसके लिए दीर्घकालीन नीतियों पर सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बिहार का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है.पीएम मोदी ने हाजीपुर में दीघा-सोनपुर रेल-रोड पुल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 साल में पुलों के काम की अनदेखी की गई, लेकिन पिछले 18 महीनों में पुल का काम सबसे अधिक हुआ। रेल रोड में इतनी ताकत है कि वह विकास को गति दे सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के विकास का नर्व सेंटर पूर्वी भारत में है, इसे विकास की नई ऊचाइंयों तक ले जाना है। बिहार को दो लोकोमोटिव कारखानों की सौगात मिली है।उन्होंने कहा कि भारत का भाग्य बदलना है तो बिहार का भाग्य बदलना होगा। पिछले 18 महीनों में बिहार हमारी प्राथमिकता रहा है। 1000 दिन में बिहार के 6000 गांवों को रोशन करने के लिए प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस काम में नीतीश कुमार ने पूरी मदद दी है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +