स्वदेशी अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया
स्वदेशी तकनीक से तैयार एवं परमाणु क्षमता से सम्पन्न मध्यम दूरी की बैलस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सोमवार को व्यावहारिक सफल परीक्षण किया गया। 700 किमी मारक क्षमता वाली अग्नि-1 मिसाइल का परीक्षण ओड़िसा के बालेश्वर जिले स्थित डा अब्दुल कलाम द्वीप के परीक्षण रेंज से किया गया है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को यहां बताया कि जमीन से जमीन से मार करने वाली बैलस्टिक मिसाइल अग्नि-1 सोमवार सुबह 9 बज कर 13 मिनट पर डा कलाम द्पीप पर स्थित इंटिग्रेटेड रेंज के चौथे लंच पैंड से परीक्षण किया गया। परीक्षण से पूर्व सेना के अधिकारी व डीआरडीओ के वैज्ञानिक परीक्षण स्थल पर पहुंच कर अग्नि-1 मिसाइल की जांच की।
जानकारी हो कि स्वदेशी अग्नि-1 बैलस्टिक मिसाइल 15 किमी लम्बी एवं 12 टन वजनी है। सतह से सतह तक मार करने वाली अग्नि-1 प्रक्षेपास्त्र में 700 किमी से 1250 किमी तक लक्ष्य भेद करने की क्षमता है। डीआरडीओ द्वारा तैयार इस प्रक्षेपास्त्र का पहली बार 1989 में परीक्षण किया गया था। अंतिम बार इस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण 27 नवंबर 2015 को किया गया था।

No comments:
Write comments