जेएनयूएसयू नेता कन्हैया कुमार को भेजा गया जेल,कोर्ट में कन्हैया पर हमला!
देशद्रोह के मामले में जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। 2 मार्च तक कन्हैया न्यायिक हिरासत में रहेगा। आज जब कन्हैया कुमार को कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो वकीलों के समूह ने उन पर हमला कर दिया था, हालांकि पुलिस ने उन्हें बचा लिया। कोर्ट परिसर में आज फिर एक पत्रकार की पिटाई और वकीलों के हंगामे से सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट ने नोटिस देकर दिल्ली पुलिस को फिर हाजिर होने का आदेश दिया। कोर्ट ने पुलिस को 10 मिनट में हाजिर होने का आदेश दिया था और कहा कि आखिर क्यों नहीं आदेश का पालन हुआ।दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया की रिमांड नहीं मांगी। कन्हैया को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा और उसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। कन्हैया 2 मार्च तक तिहाड़ जेल में रहेगा। गौर हो कि दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कन्हैया ने भारत-विरोधी नारे लगाये थे।कोर्ट के इस आदेश से पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद दिल्ली पुलिस पटियाला हाउस कोर्ट में आज सुरक्षा व्यवस्था कायम करने में नाकाम रही।वही कन्हैया कुमार ने आज कहा कि वह भारतीय है और उसे न्यायपालिका एवं संविधान पर पूरा विश्वास है, उसके इस बयान पर पुलिस ने कहा कि वह उसकी जमानत का विरोध नहीं करेगी।मजिस्ट्रेट ने अदालत में मौजूद पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि उस पर कोई हमला नहीं हो। अदालत ने तिहाड़ जेल के अधीक्षक को भी कन्हैया की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

No comments:
Write comments