Tuesday, 5 January 2016

फ़ेसबुक की मुफ़्त इंटरनेट योजना पर TRAI ने लगाई रोक

फ़ेसबुक की मुफ़्त इंटरनेट योजना पर TRAI ने लगाई रोक
फ़ेसबुक की ओर से भारतीय ग्राहकों को सीमित सेवाओं के लिए मुफ़्त इंटरनेट उपलब्ध कराने की पहल को बड़ा झटका लगा है.
'
रिलाएंस कम्युनिकेशंस के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ट्राई के फ़ैसले का सम्मान करेगी.वहीं फ़ेसबुक ने कहा है कि वह स्कीम आगे बढ़ाने के लिए कोशिशें जारी रखेगी.भारत में डेटा फ़ीस महँगी होने से फ़ेसबुक, 'फ़्री बेसिक्स' योजना लागू करके ग्राहकों को सुविधा पहुंचाना चाहता है. मगर आलोचकों का मानना है कि फ़्री बेसिक्स, नेट न्यूट्रेलिटी के आदर्शों का उल्लंघन करती है.
आलोचकों का कहना है कि डेटा प्रोवाइडरों को किसी एक ऑनलाइन सेवा के हित में काम नहीं करना चाहिए.उधर फ़ेसबुक की दलील है कि 36 देशों में 'फ़्री बेसिक्स' होने से दुनियाभर के डेढ़ करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं.रिलाएंस ने स्कीम के तहत फ़रवरी से ही लोगों को 'फ़्री बेसिक्स' सुविधा देनी शुरू कर दी थी और नवंबर तक उसके सभी ग्राहक इस स्कीम के दायरे में आ गए थे.मगर रिलाएंस को इसके लिए काफ़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
फ़्री बेसिक्स' लागू कराने के लिए फ़ेसबुक का जिस मोबाइल नेटवर्क से समझौता हुआ था, उस पर टेलीकॉम रेग्युलेटर ट्राई ने रोक लगा दी है.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +