असलम शेर खान बनाएंगे नई पार्टी, कमलनाथ को सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम शेर खान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है और उसे बुरे हालत से उबारने में अब बड़े नेता बेबस हैं, इसलिये वह एक अलग पार्टी बनाएंगे।असलम ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि उनकी यह पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को वर्ष 2018 में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के बतौर पेश करेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससंबंध में उनकी कमलनाथ से चर्चा हो चुकी है और वह इसके लिये तैयार हैं।दूसरी ओर कमलनाथ के विशेष सहायक आर के मिगलानी ने सम्पर्क करने पर बताया कि कमलनाथ का कांग्रेस छोड़कर किसी नई पार्टी बनाने और कथित नई पार्टी की ओर से अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किये जाने की बात बेबुनियाद है।असलम ने कहा कि उन्होंने तय किया कि नये साल में एक ऐसी पार्टी का गठन करेंगे जो अति पिछड़े, महादलित और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मुसलमानों की रहनुमाई करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 60 सीटों पर गठबंधन से चुनाव लड़ेगी।उन्होंने कहा कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबंधन से चुनाव लड़कर एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। इस महागठबंधन ने सिर्फ मुसलमानों के पैरोकार असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ही नहीं बल्कि हिंदूवादी अमित शाह दोनों को अपने तरीके से हराया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह नई पार्टी धर्मनिरपेक्ष मुद्दे पर कार्य करेगी।
एक सवाल के जवाब में शेर खान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है। उसे बुरे हालत से उबारने में अब बड़े नेता भी बेबस हैं। इसलये अब हम इंतजार नहीं कर सकते और 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये हमें अभी से तैयारी करनी होगी।
एक सवाल के जवाब में शेर खान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है। उसे बुरे हालत से उबारने में अब बड़े नेता भी बेबस हैं। इसलये अब हम इंतजार नहीं कर सकते और 2018 में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये हमें अभी से तैयारी करनी होगी।

No comments:
Write comments