Tuesday, 5 January 2016

कोहली को मिलेगा साल 2015 का BCCI क्रिकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार

कोहली को मिलेगा साल 2015 का BCCI क्रिकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को साल के क्रिकेटर पुरस्कार के लिए चुना है जबकि पांच जनवरी को मुंबई में होने वाले बोर्ड के वार्षिक पुरस्कार समारोह में महिला वर्ग से यह खिताब मिताली राज को मिलेगा। ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच महेंद्र सिंह धोनी के अचानक संन्यास लेने के बाद कप्तानी संभालने वाले 27 वर्षीय बल्लेबाज कोहली ने अपने नेतृत्व में कुछ अच्छे परिणाम दिए। कोहली के नेतृत्व में भारत ने श्रीलंकाई सरजमीं पर 22 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती और फिर इसके बाद विश्व की नंबर एक टीम दक्षिण अफ्रीका को पिछले नौ वर्षों में विदेशी धरती पर सीरीज में पहली हार का मजा चखाया।दाएं हाथ के बल्लेबाज विरा
ट कोहली ने 15 टेस्ट पारियों में 42.67 की औसत से 640 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा 20 वनडे में 36.65 की औसत से 623 रन बनाए। कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए पाली उमरीगर ट्रॉफी मिलेगी। मिताली ने इस साल वनडे में 5000 रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय और ओवरआल दूसरी महिला बल्लेबाज बनीं। मिताली को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए एम ए चिदंबरम ट्रॉफी दी जाएगी। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी को कर्नल सीके नायुडू आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +