स्टीवन स्मिथ चुने गए ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2015
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को साल का सबसे शानदार क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया है। खेल के सभी फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाने के लिए उन्हें ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया, वहीं दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डिविलियर्स को ICC का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया। खास बात यह कि इस लिस्ट में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी जगह नहीं बना सका।सिर्फ 26 सल की उम्र में स्मिथ ने ये कारनामा किया है। इस अवॉर्ड के लिए 18 सितंबर 2014 से सितंबर 2015 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान स्मिथ ने 13 टेस्ट में 1734 रन बनाए, जिनमें 7 शतक शामिल हैं। उनका औसत 82.57 रहा। स्मिथ ने 26 वनडे भी खेले, जिनमें 1249 रन बनाए। वनडे में उनके बल्ले से 4 शतक भी निकले। इसमें उनका औसत 59.47 रहा।
ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर (सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी) - स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर - स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
ICC ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर - एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)
ICC T20I परफॉरमेंस ऑफ द ईयर - फॉफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका) (119 रन, 56 गेंद, 11x4, 5x6 - दूसरा T20I vs West Indies, 11 जनवरी 2015, जोहानिसबर्ग)
ICC एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर - जॉश हैजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)
ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड- ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

No comments:
Write comments