सीबीआई को मिला विपक्ष को 'खत्म' करने का आदेश केजरीवाल!
केजरीवाल ने सीबीआई छापे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई को केंद्र की तरफ से विपक्ष को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया है।केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तरफ से सीबीआई को निर्देश दिया गया है कि वो विपक्ष के तमाम नेताओं पर निशाना साधे और जो सरकार के विरोध में हो उसे खत्म कर दें। केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के एक अफसर ने मुझे यह जानकारी दी है। हालांकि केजरीवाल ने उस सीबीआई अफसर का नाम नहीं बताया। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने केजरीवाल की इन बातों को बकवास बताया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार के आवास और दफ्तर पर छापे मारे जाने को लेकर उठा राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार ने सीबीआई को विपक्षी पार्टियों को खत्म करने के लिए कहा है। केजरीवाल के मुताबिक, उन्हें यह जान जानकारी सीबीआई के एक अधिकारी ने दी है।केजरीवाल के मुताबिक, उन्हें विपक्षी पार्टियों पर निशाना बनाने की जानकारी खुद सीबीआई अधिकारी ने की है। केजरीवाल के मुताबिक, सीबीआई के अधिकारी ने उन्हें बताया है कि जो केंद्र सरकार की बात नहीं माने उसे सीबीआई के जरिये खत्म कर दिया जाए।हीं बीजेपी नेता सतीष उपाध्याय ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद को पता है तो नाम लें कि किस सीबीआई अधिकारी ने कहा है। ये सरकार और बीजेपी को बदनाम करने की साजिश है, लोगों का ध्यान असली मुद्दे से हटाने के लिए कर रहे हैं। ये सरकार झूठ का पुलिंदा है। अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिए सरकार जेटली पर आरोप लगा रहे हैं।बता दें कि दिल्ली सचिवालय पर केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार पर सीबीआई छापे के बाद से ही केंद्र सरकार और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को प्रेस कॉफेंस कर आम आदमी पार्टी ने अरुण जेटली पर डीडीसीए में हुए करोड़ों के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

No comments:
Write comments