Wednesday, 23 December 2015

केजरीवाल का जेटली पर हमला, कहा- डीडीसीए जांच से क्यों डर रहे हैं!

केजरीवाल का जेटली पर हमला, कहा- डीडीसीए जांच से क्यों डर रहे हैं!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली पर हमला बोलते हुए कहा है कि सीबीआई उनके दफ्तर में डीडीसीए की फाइलें पढ़ रही थी. जेटली डीडीसीए जांच से क्यों डर रहे हैं? और डीडीसीए घोटाले में उनकी क्या भूमिका है?केजरीवाल ने ट्वीट किया, "सीबीआई मेरे ऑफिस में डीडीसीए की फाइलें पढ़ रही थी लेकिन मेरे मीडिया ब्रीफिंग के बाद उन्होंने छोड़ दिया. अभी ये पता नहीं है कि वे इसकी कॉपी ले गए हैं या नहीं"साथ ही उन्होंने लिखा है कि सीबीआई ने मेरे ऑफिस से जिन कागजातों को जब्त किया है. उनका संबंध उन आरोपों से नहीं है, जिसके बारे में सीबीआई जांच कर रही है. सीबीआई फाइलों के मूवमेंट का रजिस्टर और ट्रांसपोर्ट विभाग की फाइलें ले गई है.एक अन्य ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाते हुए कहा, "कल वित्त मंत्री ने संसद में झूठ बोला था."केजरीवाल ने कहा, "जेटली जी डीडीसीए जांच से इतना क्यों डर रहे हैं? डीडीसीए घोटाले में उनकी क्या भूमिका है?"

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +